फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: बेकाबू कार ने चार कांवड़ियों को मारी टक्कर, महिला कांवड़िया की मौत, तीन घायल

Wed, 26 Feb 2025 12:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

 नगलाभूड़ के पास एक बेकाबू कार ने चार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे में एक महिला कांवड़िया की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
सरोज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला समेत चार कांवड़िया सांकरा गंगा घाट से जल लेकर लौट रहे थे। रास्ते में कार ने चारों में टक्कर मार दी। टक्कर से महिला कांवड़िया की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतका के शव को पोस्टमार्टम और घायलों को छर्रा के स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है।

विज्ञापन


दादों में 26 फरवरी तड़के करीब तीन बजे  नगलाभूड़ के पास एक बेकाबू कार ने चार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे में थाना गंगीरी के गांव नगला बीधा निवासी 18 वर्षीय सरोज की मौत हो गई। इसी गांव की चाहत कुमारी, संजय कुमार, गांव मऊ बहादुरपुर निवासी कौशल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों छर्रा स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया गया, जहां से उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतका सरोज चार भाइयों की इकलौती बहन थी। सरोज विगत तीन साल से लगातार जल भरने जा रही थी। चौथी बार लौटते समय कार ने उसे रौंद दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें