19 फरवरी को गांव मीरपुर के समीप बैलों की दौड़ प्रतियोगिता को देखकर अपने गांव दमुआंका लौट रहे राजकुमार उर्फ राजू और सुंदर को घेरकर बाइक सवार लोगों ने गोलियां चलाई थीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दमुआंका निवासी राजकुमार उर्फ राजू की हत्या में एक आरोपी को 25 फरवरी की सुबह करीब पांच बजे राऊपुर गांव के रास्ते पर तिराई के समीप से पुलिस ने पकड़ लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
19 फरवरी को गांव मीरपुर के समीप बैलों की दौड़ प्रतियोगिता को देखकर अपने गांव दमुआंका लौट रहे राजकुमार उर्फ राजू और सुंदर को घेरकर बाइक सवार लोगों ने गोलियां चलाई थीं। इसमें सुंदर घायल हुआ था, जबकि राजकुमार उर्फ राजू को दौड़कर कई गोलियां मारी गई थीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।
मृतक के भाई गजेंद्र ने वीरपाल, नगेंद्र, गौरव, दिनेश एडवोकेट व प्रशांत के अलावा तीन अज्ञात के विरुद्ध षड्यंत्र कर हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपी वीरपाल को पकड़ा गया।