फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षीय बच्ची को अगवा कर ताऊ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Feb 2019 09:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
child rape - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने तीन वर्षीय मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी रिश्ते में बच्ची का सगा ताऊ लगता है। आरोपी फीरोजाबाद जिले का रहने वाला है और वह अपने परिजनों के साथ यहां भात लेकर आया था। शनिवार की देर रात जिस समय भात की रस्म चल रही थी, उसी वक्त आरोपी मासूम बच्ची को चुपके से ले गया और करीब चार घंटे बाद उसे पास के ही एक घर के चबूतरे पर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को फीरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव में उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की शादी होनी थी। युवक की ननिहाल फीरोजाबाद जिले के एक गांव से लोग भात देने के लिए गांव में आए हुए थे। शनिवार की रात करीब नौ बजे घर पर भात पहनाने का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान ननिहाल पक्ष का एक युवक अपनी ही तीन वर्षीय सगी भतीजी को बहला-फुसलाकर ले गया। एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौका पाकर गांव के चबूतरे पर मासूम को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, परिजन मासूम बच्ची की तलाश में जुटे थे। रात करीब एक बजे बच्ची पास के ही एक चबूतरे पर बेहोशी की हालत में मिल गई। मासूम बच्ची को चबूतरे पर बेहोश पड़ा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। तत्काल परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार की सुबह बच्ची को पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी को पचोखरा थाना क्षेत्र में उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें