फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे चाचा की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे गांव जारौठ निवासी युवक की बाइक में मथुरा रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया है।
विज्ञापन

जारौठ निवासी संजय उर्फ संजू (30) की भतीजी की 20 जून की शादी है। संजय रविवार सुबह 11:30 बजे मथुरा की ओर से भतीजी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। रास्ते में मथुरा रोड पर गांव नयाबास के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज लगी थी कि संजय का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संजय की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। उसने अपने पीछे त्नी व तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें