अलीगढ़ के हरदुआगंज क्षेत्र में छह वर्ष की मासूम संग रिश्ते के चाचा ने गंदी हरकत कर दी। मां के साथ इंस्टाग्राम पर सुरक्षा संबंधी वीडियो देखने के दौरान बेटी ने इसका खुलासा किया। जब परिवार में शिकायत की गई तो परिजन आ धमके और मारपीट पर आमादा हो गए। महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।
2 जुलाई को एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी स्कूल जाती है। दो दिन पहले वह बेटी को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी वीडियो दिखाकर उसे समझा रही थी। तभी बेटी ने बताया कि उसके साथ उसके रिश्ते के चाचा इस तरह की गंदी हरकत करते हैं। यह सुन महिला दंग रह गई। फिर उसने विस्तार से पूरी बात समझने के बाद अपने रिश्ते के देवर की मां (चचिया सास) से शिकायत की।
आरोप है कि चचिया सास ने उल्टा उसे धमकाते हुए गाली दी कि और कहा कि अगर अब कहीं यह बोला तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। जब उसने ऐतराज जताया तो ईंट लेकर हमलावर होते हुए उसे व उसकी बेटी को नहर में काटकर बहाने तक की धमकी दे दी। मामले में एसएसपी ने शिकायत की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए थाना पुलिस को गंभीरता से जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।