फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन में पकड़ा गया फर्जी टीटीई, यात्रियों की टिकट जांच वसूलता था धनराशि, मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Jul 2025 04:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजेंद्र नगर टर्मिनल स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में टीटीई की वर्दी में एक व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने के बाद पूछताछ करने पर वह व्यक्ति संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।
विज्ञापन
पकड़ा गया फर्जी टीटीई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जीआरपी ने ट्रेन में एक फर्जी टीटीई को पकड़ा है। वह टीटीई की वर्दी पहन कर यात्रियों की टिकट देखता था और उनसे वसूली करता था। फर्जी टीटीई पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन में संदिग्ध अवस्था में टीटीई की वर्दी में एक व्यक्ति दिखाई दिया। शक होने के बाद पूछताछ करने पर वह व्यक्ति संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान निगम कुमार निवासी वार्ड 4 रमेंद्रपुरा लखीसराय बिहार बताई है। 

आरोपी बीएससी की पढ़ाई कर चुका है। अपने कुछ दोस्तों के साथ दिल्ली घूमने गया था। वापसी में टीटीई की ड्रेस पहनकर पेंट्री कार संचालक को धमकाने  लगा। शक होने पर पेंट्री कार संचालक ने ट्रेन के टीटीई सुनील कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नॉन स्टॉप ट्रेन को अलीगढ़ में रुकवाया गया। इस संबंध में टीटी सुनील कुमार ने थाना जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह फर्जी तरीके से टीटीई की वर्दी पहनकर यात्रियों की टिकट जांच करता है, फिर उनसे धनराशि वसूलता है। तलाशी के दौरान उसके पास रेलवे का फर्जी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें