फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हथियारों से लैस बेखौफ चोर सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में एक व्यापारी रवि अग्रवाल के मकान से चोरी की कोशिश की गई, लेकिन दरवाजे और खिड़कियां मजबूती से बंद होने के कारण बदमाश अंदर नहीं घुस पाए। सीसीटीवी तोड़ते हुए हथियारबंद बदमाश कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





घनश्याम गंज सब्जी मंडी स्थित नेताजी मार्केट में पांच शातिर चोर बाजार से होते हुए व्यापारी रवि अग्रवाल के मकान तक पहुंचे। बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे और सभी के पास तमंचे थे। चोरों ने गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढंककर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उनकी पूरी गतिविधि कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।


बदमाश गेट और जंगले के ऊपर चढ़ गए और घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे और खिड़कियां अंदर से मजबूती से बंद होने के कारण वे अंदर प्रवेश नहीं घुस सके। काफी देर मशक्कत के बाद मौके से भाग गए।
विज्ञापन




17 फरवरी की सुबह जब व्यापारी रवि अग्रवाल की नजर गेट पर पड़ी तो सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। फुटेज चेक करने पर नकाबपोश हथियारबंद चोरों की करतूत सामने आ गई।


घटना के विरोध में मंगलवार शाम करीब एक दर्जन व्यापारी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि कस्बे में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे भय का माहौल है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए हैं और बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें