फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग ने की पीजीआई प्रवेश परीक्षा टॉप

Wed, 29 Nov 2017 01:35 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
उमंग भारद्वाज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रतिष्ठित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ की प्रवेश परीक्षा (एमडी/एमएस) में शहर के युवा उमंग भारद्वाज ने अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान हासिल कर जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह शहर के पहले युवा माने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


चंद दिन पहले एम्स की पीजी प्रवेश परीक्षा में भी उमंग ने अखिल भारतीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया था। पीजीआई चंडीगढ़ की प्रवेश परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित हुई थी और रिजल्ट की घोषणा 27 नवंबर को देर शाम की गई। इसमें एम्स से एमबीबीएस कर रहे शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आर सिंहजी एवं डॉ. वंदना पांडेय के सुपुत्र उमंग भारद्वाज ने टॉप किया है।

रिजल्ट की घोषणा के बाद शहर के चिकित्सा जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। उमंग भारद्वाज ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह टॉप करेंगे। अच्छी रैंक की उम्मीद जरूर कर रहे थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता, माता, गुरुजनों एवं भाग्य को दिया। उमंग ने जूनियर छात्रों से कहा कि वह कभी निराश न हों। परिश्रम करें तो कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन


चंद रोज पहले घोषित एम्स पीजी प्रवेश परीक्षा में भी उमंग ने राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया था। अब वह इस दुविधा में हैं कि एम्स में दाखिला लें या पीजीआई चंडीगढ़ में। मेडिकल साइंस की दुनिया में दोनों संस्थान एक से बढ़कर एक माने जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि जल्द ही विचार विमर्श कर निर्णय लेंगे कि कहां एडमिशन लेना है। वह बाल रोग विशेषज्ञ बनना चाहते हैं और दोनों संस्थानों में उन्हें मनपसंद विभाग मिलना तय माना जा रहा है।  
उल्लेखनीय है कि उमंग भारद्वाज शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। एएमयू से 10 वीं एवं 12 वीं उत्तीर्ण की थी। दोनों ही परीक्षाओं में वे टॉप थ्री में शामिल थे।

उस समय भी अमर उजाला में उनकी सफलता की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। एम्स में एमबीबीएस में उमंग का चयन 2012 में हुआ था। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 22 वीं रैंक हासिल की थी। 21 नवंबर के अमर उजाला के अंक में एम्स पीजी प्रवेश परीक्षा में पांचवीं रैंक हासिल करने से संबंधित खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें