फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा खेल महासमर का नया अध्याय

Wed, 29 Nov 2017 01:35 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अल बरकात में मशाल जुलूस का स्वागत। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लीजिये हुजूर... इंतजार की घड़िया खत्म हो गईं। आज से खेल महासमर का नया अध्याय शुरू होगा। बुधवार को सुबह दस बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट और आन-बान-शान तिरंगे के नीचे ‘अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक’ का उद्घाटन पद्मश्री जफर इकबाल करेंगे। 
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में एसएसपी राजेश पांडेय, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान राजवीर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय शूटर शार्दूल विहान, अर्जुन अवार्डी व क्षेत्राधिकारी बरला अनुज कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि आ रहे हैं। जबकि कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे होंगे। 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक ओलंपिक के तहत आने वाले 16 खेल खेले जाएंगे।

मंगलवार को 104 आरएएफ से सुबह सात बजे अमर उजाला ओलंपिक 2017 की मशाल निकली, जो शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, नीहार मीरा स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, ओएलएफ स्कूल, एसडीएस स्कूल एएमयू, डीपीएस सिविल लाइंस, संत फिदेलिस, हेरीटेज स्कूल, मदर्स टच स्कूल, अमर उजाला ऑफिस तालानगरी में गई।
विज्ञापन


पद्मश्री जफर इकबाल जिस एसटीएस स्कूल में पढ़े थे, उसमें जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। दूसरे स्कूलों में भी भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर एसटीएस के प्रधानाचार्य फैसल नदीम, बुशरा गयास आदि मौजूद रहे।

मशाल जुलूस में मौजूद रहे खेल संगठन पदाधिकारी
जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक डॉ. रक्षपाल सिंह, एथलेटिक्स से दानिश मोहसिन, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी, फुटबॉल संघ के सचिव तौफीक अहमद, कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल से इरशाद खान, ताइक्वांडो से राजीव चौहान, हैंडबॉल संघ के सचिव सुधीश कुमार, टेबल टेनिस संघ के सचिव सर्वेश कुमार, पावर लिफ्ंिटग के सचिव दीपक कुमार, अर्पित ठाकुर, बॉक्सिंग संघ के सचिव सोमप्रकाश शर्मा, कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा, रस्साकसी से विनीत यादव, अलबरकात पब्लिक स्कूल से मोहम्मद राशिद, सफीउर्रहमान, सन्नी गुप्ता, पंकज चौधरी, आजाद, सुधीर ठाकुर, दीपक कुमार, हिमांशु शर्मा, सचिन, अर्पित ठाकुर, भूरा ठाकुर, प्रदीप सूर्यवंशी, देवेशराज, भूपेश यादव, विश्नू, नीटू ठाकुर, सचिन पहलवान, लालू, पुष्पेंद्र यादव, राज यादव, आशू, हरजेश, कुलदीप, कृष्णा, तरुण, संग्राम आदि  मौजूद रहे। 

कमांडेंट ने दिखाई हरी झंडी
आरएएफ परिसर में मशाल जुलूस को कमांडेंट हेलाल फिरोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में जवानों का योगदान सराहनीय है। जुलूस में उनके होने से बच्चे उनसे काफी प्रभावित हो रहे हैं। द्वितीय कमान अधिकारी भवेश चौधरी, उप कमांडेंट आरएस यादव, राजीव रंजन, जितेेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट देवेंद्र कुमार, डीके राय, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

आज निकलेगी मशाल 
29 को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल से सुबह नौ बजे अमर उजाला ओलंपिक 2017 की मशाल निकलेगी, जो रामघाट रोड होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


ये होंगे सहयोगी
- डीपीएस स्कूल
- शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट
- हिक्स
- एक्योर
- मास्टर ड्रीम वर्ल्ड डेवलपर
- रेडियो पार्टनर बिग एफएम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें