फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 25 दिन से नहीं हुए 2600 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड

Sat, 20 Sep 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महिलाओं को मिलने वाली अल्ट्रासाउंड की सुविधा पिछले 25 दिनों से ठप है। इस कारण 2600 महिलाएं निजी अस्पताल में अपने खर्च पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मजबूर हैं। इन महिलाओं को ई-बाउचर न मिल पाने के कारण यह सुविधा नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में महीने की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को पीएम सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। इन दिवसों में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराए जाने के लिए ई-बाउचर उपलब्ध कराए जाते हैं। इन बाउचर के जरिये गर्भवती महिलाएं अपने क्षेत्र के निजी अनुबंधित अल्ट्रासाउंड केंद्रों से निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा का लाभ ले सकती हैं। मोबाइल पर यह ई-बाउचर उपलब्ध कराए जाते हैं। फिलहाल यह योजना स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तक ही सिमटकर रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग से अनुबंधित हैं 24 अल्ट्रासाउंड केंद्र
स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 24 केंद्रों को अनुबंधित किया गया है। इन पर बाउचर जारी होने की तिथि से एक माह के अंदर कभी भी गर्भवती महिलाएं पहुंचकर अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। इसका खर्चा केंद्र संचालक को स्वास्थ्य विभाग से मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन

पोर्टल पर कुछ काम चल रहा है। जिन लाभार्थियों का डाटा तैयार है, उन सभी को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा का लाभ दिया जाएगा।
-डॉ. राजीव गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर पत्नी को दिखाने ले गया था। वहां मौजूद डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए कहा, लेकिन अभी तक बाउचर ही नहीं मिला है।
-छोटू उर्फ भोला, तीमारदार।

ओटीपी के लिए शाम तक स्वास्थ्य केंद्र के कई बार चक्कर लगा लिए हैं, लेकिन ओटीपी नहीं मिल रहा है। अब आखिरकार मजबूर होकर हमें बाजार से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

-वर्षा, मरीज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें