आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने परिजनों को अंदर आने से रोक दिया था। इसलिए उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। एबीएसए लोधा भी जांच को पहुंच गए। थाना प्रभारी लोधा राजवीर सिंह परमार ने बताया कि स्कूल की सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो यूकेजी छात्र के आरोपों को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिला। परिजन भी इससे संतुष्ट हो कर घर चले गए ।
बच्चा बैग लेकर नहीं आया था। वह रोने लगा था, इस पर कोआर्डिनेटर ने उसे अपने पास बैठा लिया था। इसी बीच कक्षा चार का एक छात्र वहां आया और काम अधूरा होने की बात कही। इस पर कोआर्डिनेटर ने छात्र को डराने के लिए कहा कि उसे करंट लगाने वाली कुर्सी पर बैठा देंगी। इससे डरकर छात्र ने घर में जाकर अपने बारे में यह बात कह दी। स्कूल में न तो करंट लगने वाली कोई कुर्सी है और न ही छात्र को किसी ने करंट लगाया है। पुलिस की माैजूदगी में अभिभावकों को सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई। इसमें पूरी रिकार्डिंग मौजूद है। -अंजू राठी, प्रधानाचार्य रेडिएंट स्टार इंग्लिश स्कूल।