जिले में कक्षा एक से लेकर 12 तक कक्षाएं संचालित कराने वाले सभी प्रकार के विद्यालय का डाटा अगर दो दिन में यू डायस प्लस पर आनलाइन नहीं हुआ तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही की जाएगी। यह निर्देश बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने पत्र जारी कर प्रधानाचार्यों को दिए हैं।
उन्होंने कहा है कि परिषदीय, एडेड, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई, केंद्रीय, समाज कल्याण, केजीबीवी, यूपी बोर्ड, मान्यता प्राप्त मदरसा एवं अन्य सभी विद्यालयों का डाटा डीसीएफ प्रपत्र के माध्यम से दो दिन में यू डायस प्लस पर अपोलड कर दिया जाए। अगर दो दिन के अंदर यू डायस प्लस पर डाटा आनलाइन फीड नहीं हुआ तो बीएसए संबंधित विद्यालय के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही अमल में लाएंगे।