फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में वाहन से कुचलकर दो युवकों की मौत

विज्ञापन
हाथरस में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद जिला अस्पताल परिसर में जमा भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
वाहन से कुचलकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन

परिवार में कोहराम, खेत की रखवाली करने जा रहे थे दोनों
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आगरा-अलीगढ़ एनएच बाईपास पर बांके बिहारी मंदिर के निकट शुक्रवार की देर रात को दो राहगीरों को किसी वाहन ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह पर भिजवाया। देर रात पोस्टमार्टम गृह पर काफी लोग मौजूद थे।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया निवासी रविंद्र उर्फ बंटी (38 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र और स्थानीय रमनपुर निवासी शमशेर उर्फ बरुआ (45 वर्ष) पुत्र भोला रात्रि में जब खेतों की रखवाली करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान एनएच को पार करते समय किसी वाहन ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों के परिजन भी वहां आ गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का करुण-क्रंदन गूंजने लगा। देर रात तक पोस्टमार्टम गृह के बाहर काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें