फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो मासूम बहनों की मौत, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत पर पिता को खाना खिलाने के बाद ताऊ के साथ बाइक से घर लौट रहीं दो मासूम बहनों की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई, ताऊ घायल हो गए। हादसा थाना पालीमुकीमपुर के गांव लहास्की में शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ। ट्रॉली खाद के बोरों से लदी हुई थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव लहास्की के कैलाश चंद्र ने बताया कि वह रोजाना की तरह खेत पर गया था। दोपहर को उसके बड़े भाई लखपति सिंह खाना लेकर खेत पर आए तो उनके साथ उनकी दोनों बेटियां निधि (8) और निक्की (6) भी ताऊ के साथ खेत पर आ गईं थीं।
पिता के खाना खाने के दौरान वह उसके पास ही खेलती रहीं। कैलाश के खाना खाने के बाद तीनों घर लौट रहे थे, तभी सैफपुर की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगते ही लखपति सिंह सड़क किनारे खेत में जा गिरे, जबकि दोनों बच्चियां ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गईं और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लखपति सिंह को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रैक्टर चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी गर्वित सिंह, थाना प्रभारी हेमंत मावी मौके पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया बताया है कि लखपति सिंह ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें