फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पति-पत्नी में चल रहा था विवाद, क्लेश में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हुई मौत

Thu, 13 Mar 2025 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिछले कई दिनों से संजय और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। किरन दो माह से अपने मायके में रह रही थी। दोनों के बीच फोन पर कुछ बात हुई, उसके बाद संजय ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक संजय - फोटो : फाइल फौटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव मानई में 11 मार्च की रात एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। दूसरे दिन सुबह युवक की मौत की जानकारी होने पर ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। इस बीच घरवालों व ससुराल वालों में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


गांव मानई निवासी 24 वर्षीय संजय पुत्र रामेश्वर की शादी करीब छह माह पूर्व थाना पाली मुकीमपुर के गांव खड़उआ निवासी किरन पुत्री महीपाल सिंह के साथ हुई थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि पिछले कई दिनों से संजय और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। किरन दो माह से अपने मायके में रह रही थी। 9 मार्च की रात दोनों के बीच फोन पर बात हुई उसके बाद संजय ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई है।

किरन और उसके मायके वालों का आरोप था कि संजय चार भाइयों में सबसे छोटा था। भूमि के बटवारे को लेकर घर में कलह चल रही थी। इससे परेशान होकर संजय ने यह कदम उठाया है। मौके पर दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पक्ष आरोप प्रत्यारोपों लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर कर शांत कराया। घटना के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें