फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमपुर में मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे

विज्ञापन
कासिमपुर स्थित हरदुआगंज विद्युत परियोजना में पटरी से उतरे मालगाड़ी के चक्के। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कासिमपुर स्थित हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना में शुक्रवार को कोयले से लदी मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतर गए। हादसे के कारण करीब सवा तीन घंटे तक कोयले की आपूर्ति बाधित रही। पिछले तीन महीने में यह चौथी बार हादसा हुआ है।
विज्ञापन

अलीगढ़-हरदुआगंज ब्रांच लाइन से रोजाना कोयले की दो-तीन रैक हरदुआगंज स्टेशन के यार्ड में आती है। इसके बाद इस रैक को 660 मेगावाट तापीय परियोजना के कोल यार्ड तक लाया जाता है। टिपलर लाइन के दिल्ली अंतिम छोर पर शुक्रवार सुबह करीब 05:43 बजे प्लेसमेंट के दौरान कोयले से भरी मालगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतर गए। पायलट के आपातकालीन ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा बच गया। हादसे के चलते तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की नई यूनिट में कोयले की आपूर्ति बाधित हो गई। कोल यार्ड के अधिकारियों ने पहिए को पटरी पर चढ़वाया, तब जाकर करीब सवा तीन घंटे बाद सुबह साढ़े नौ बजे ट्रैक सुचारु हो सका। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें