फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी अड्डा में हुई युवती की हत्या में फैसला 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामघाट रोड के एसएमवी मार्केट की आखिरी अड्डा नाम से संचालित मोबाइल शॉप पर एमएससी छात्रा की गोली मारकर हत्या का बहुचर्चित कांड निर्णय की दहलीज पर पहुंच गया है। एडीजे विशेष एससी-एसटी मनोज कुमार अग्रवाल की अदालत में बहस पूरी होने के बाद मुकदमे में निर्णय के लिए 30 जून फैसले की तारीख नियत कर दी गई है। बता दें कि इस हत्याकांड में युवती का प्रेमी मोबाइल संचालक आरोपी है।
विज्ञापन

अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी चमन प्रकाश शर्मा के अनुसार, ये घटना 9 मई 2017 की है। गांधीपार्क की आंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी बबिता (25) आगरा रोड के ज्ञान महाविद्यालय में एमएससी रसायन विज्ञान की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। मुकदमे के अनुसार घटना के दिन दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी छर्रा अड्डा निवासी सहेली के घर से फाइल लेकर आने की बात कहकर निकली थी। साथ में 100 रुपये भी ले गई थी। आरोप के अनुसार, इसके बाद वह करीब डेढ़ बजे अपने प्रेमी अरुण निवासी साकेत विहार सुरेंद्र नगर साईं मंदिर निवासी एसएमवी इंटर कॉलेज मार्केट स्थित आखिरी अड्डा मोबाइल रिपेयरिंग एंड सेल्स सेंटर शॉप पर पहुंच गई।
करीब तीन बजे अरुण ने मुंगेर मेड .32 बोर की अवैध पिस्टल से दुकान में ही बबिता की हत्या कर दी। इसके बाद वह युवती को अपनी आल्टो कार की पिछली सीट पर डालकर एक नर्सिंग होम ले गया। वहां से पुलिस को मिली सूचना पर उसे लाश सहित दबोच लिया गया था। इस मामले में परिवार से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट दायर की। अदालत में सत्र परीक्षण के दौरान गवाही व साक्ष्य की प्रक्रिया पूर्ण हो गई। एडीजीसी के अनुसार बृहस्पतिवार को मामले में बहस पूर्ण होने के बाद अब फैसले के लिए 30 जून तारीख नियत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें