फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जिस भाकियू नेता को भाजपा विधायक ने दी धमकी, उसके दो वीडियो वायरल, बताए जा रहे पांच साल पुराने

Fri, 04 Jul 2025 11:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो वीडियो 3 जुलाई सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में किसान नेता बैठे हैं, उनके सामने शराब की बोतल और गिलास आदि रखे हैं। दूसरे वीडियो में अंधेरे में किसी धर्मस्थल पर लघुशंका करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक और भाकियू नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकराबाद व छर्रा के बीच तहसील विवाद को लेकर सियासत लगातार तूल पकड़ रही है। इस विवाद में सोशल मीडिया पर टीका टिप्पणी के बाद छर्रा विधायक ने जिस भाकियू नेता को धमकाया था। अब उस किसान नेता के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इधर, समर्थक विधायक के लखनऊ से वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि तहसील बनवाने के विवाद में छर्रा के लोगों संग छर्रा विधायक ठा. रवेंद्रपाल सिंह डीएम से मिले थे। इस पर एतराज जताते हुए अकराबाद के भाकियू भानू गुट के नेता अशोक सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी थी। इसी पोस्ट को लेकर बुधवार सुबह विधायक ने अशोक सिंह को फोन कर धमकी दी थी। यह मामला बुधवार को खासा सुर्खियों में रहा। धमकी की ऑडियो भी खूब वायरल हुई।

इधर, जिस किसान नेता को धमकी मिली है। उनके दो वीडियो 3 जुलाई सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में किसान नेता बैठे हैं, उनके सामने शराब की बोतल और गिलास आदि रखे हैं। दूसरे वीडियो में अंधेरे में किसी धर्मस्थल पर लघुशंका करते दिख रहे हैं। इन दोनों वीडियो को वायरल करते हुए विधायक समर्थक सोशल मीडिया पर किसान नेता पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं। समर्थक विधायक के लखनऊ से आने का भी इंतजार कर रहे हैं। इस विषय में किसान नेता अशोक सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो लगभग पांच वर्ष पुराने हैं। अब इन्हें साजिश के तहत बदनाम करने के मकसद से इनको वायरल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें