फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़-पलवल हाईवे पर फेल हुई बस की स्टेयरिंग, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह अलीगढ़ से गुरुग्राम जा रही बस (यूपी 77 एएन 2390) की अलीगढ़-पलवल हाईवे पर नारायणपुर के पास स्टेयरिंग फेल हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे हो रहे गड्ढे में चली गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

अलीगढ़ डिपो से 50 यात्रियों को लेकर सुबह सात बजे रोडवेज की बस गुरुग्राम के लिए निकली। करीब आठ बजे अलीगढ़-पलवल हाईवे पर नारायणपुर के पास अचानक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई और बस अनियंत्रित हो गई। बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस सड़क किनारे हो रहे एक गड्ढे में चली गई, जिसमें फंसकर बंद हो गई। उसके बाद सभी यात्री बस से उतरकर बाहर आ गए। बस में पुरुष व महिला यात्रियों के साथ छोटे बच्चे भी थे।
बस चालक सत्यवीर और परिचालक श्रीकांत ने बताया कि घटनास्थल से 200 मीटर पहले स्टेयरिंग फेल हो गई थी। स्थिति को भांपते हुए बस पर नियंत्रण पाया जा सका, इसके बावजूद भी बस गड्ढे में चली गई। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया। आरएम रोडवेज सतेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बस को वर्कशॉप भेज गया है। एआरएम वर्कशॉप रमेशचंद्र धारीवाल ने बताया कि बस के सामने अचानक गाय आ गई थी, चालक ने उसे किनारे उतार लिया। किनारे के खेत में पानी भरा होने से कुछ मुसाफिरों के कपड़े खराब हो गए। बस को क्रेन से खिंचवा कर वर्कशॉप लाया गया। बस को चला कर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें