फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतरौली को दो और हरदुआगंज कोविड हॉस्पिटल को एक वेंटिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। अतरौली में दो एवं हरदुआगंज कोविड -लेवल वन हॉस्पिटल में एक वेंटिलेटर दिया गया है। पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में पहले से ही 5 वेंटिलेटर लगा गए है। इस तरह राज्य सरकार के अस्पतालों में वेंटिलेटरों की संख्या बढ़कर 8 पहुंच गई है। इसके अतिरिक्त जेएन मेडिकल कॉलेज में कोविड मरीजों के लिए 8 वेंटिलेटर हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अतरौली को दो और हरदुआगंज को एक वेंटिलेकर दिया गया है। पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में पहले से ही 5 वेंटिलेटर हैं। उन्होंने बताया कि अब सरकारी अस्पताल में 8 वेंटिलेटर हो गए। इसके अतिरिक्त जेएन मेडिकल कॉलेज में कोविड मरीजों के लिए 6 वेंटिलेटर हैं। उन्होंने बताया कि लोधा स्थित जीवन ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, आगरा रोड स्थित विजन इंस्टीट्यूटी ऑफ टेक्नॉलोजी और जीटी रोड स्थित साई आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को एलवन अटैच - कोविड केयर सेंटर- के रूप में इमरजेंसी के लिए डेवलप किया गया है। तीनों की क्षमता में वृद्धि कर 725 मरीजों तक को रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें