फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित परिवार में एक और मौत, रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के गंभीरपुरा इलाके में पिछले सप्ताह कोरोना संक्रमण से मृत हार्डवेयर सप्लायर परिवार में शुक्रवार को एक और बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मगर शुक्रवार को देर रात तक रिपोर्ट न मिलने के कारण इनके शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका।
विज्ञापन

खिरनी गेट के सामने जैनपुरी में रहने वाले विपिन राज के अनुसार उनके बड़े भाई राजेश कुमार को रात बीपी की शिकायत पर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां तड़के हृदयाघात से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने अंदेशे पर कोरोना जांच कराई। दिन भर रिपोर्ट न आने के इंतजार में शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। विपिन राज के अनुसार देर रात रिपोर्ट आई है, जिसमें निगेटिव बताया गया है। विपिन के अनुसार गंभीरपुरा के मृत सप्लायर उनके भाई लगते थे।
कचौड़ी विक्रेता का बेटा नहीं ले सका बाप का फोटो
कोरोना से मृत कचौड़ी विक्रेता के शव का नुमाइश मैदान शमशान गृह में शाम को अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के तीन चार सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान बेटी ने अपने भाई से पापा के शव का फोटो लाने को कहा था, मगर वह कोरोना प्रोटोकाल के चलते फोटो नहीं ले सका। बता दें कि कचौड़ी विक्रेता की दूसरी रिपोर्ट मौत के बाद निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें