फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और ट्रेनें रद, कई देरी से आईं

Thu, 28 May 2015 01:35 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दो और ट्रेनें रद, कई देरी से आईं
विज्ञापन

अलीगढ़ (ब्यूरो)। दिल्ली-हावड़ा रूट पर सोमवार को इलाहाबाद के पास मुरी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने का असर तीसरे दिन बुधवार को भी देखने को मिला। रेलवे ने दो और ट्रेनों को रद कर दिया। जिसके चलते यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। तीसरे दिन रेल यात्रियों ने 100 से अधिक ट्रेनें की आरक्षित टिकट रद कराईं।
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस 14:00 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 13:00 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 10:30 घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस, गरीब रथ, मगध एक्सप्रेस 9:30 घंटे और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 6:00 घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। जबकि हावड़ा की ओर जाने वाली नार्थईस्ट एक्सप्रेस 8:30 घंटे और पुरी एक्सप्रेस 8 घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे अफसरों ने दिल्ली जाने वाली कोलकाता-एनबीटी एक्सप्रेस और हावड़ा जाने वाली कालका एक्सप्रेस रद कर दी। ट्रेनें के रद होने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्री भटकते रहे। घंटों देरी से आ रही ट्रेनों के चलते रेलवे के प्रतीक्षालय यात्रियों से भर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें