फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: बुजुर्ग से 50 हजार रुपये छीनने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार, लोगों को बातों में लगाकर करते थे छिनैती

Sun, 02 Nov 2025 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों सगे भाई हैं और गैंग बनाकर सक्रिय है। पूर्व में थाना दनकौर (गौतमबुद्ध नगर) में इन्हें गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया था। इनके खिलाफ हरियाणा के अलावा अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध में लूट, चोरी, ठगी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी शिव कुमार उर्फ शिवा व राहुल  - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगलास कस्बे की सत्यनगर कॉलोनी के पास बुजुर्ग को झांसा देकर 50 हजार रुपये छीनने वाले के दो आरोपियों को पुलिस ने 1 नवंबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सीओ महेश कुमार ने बताया कि तोछीगढ़ निवासी देवदत्त शर्मा के साथ एक सप्ताह पहले यह घटना हुई थी। उन्होंने गोंडा रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा से 50 हजार रुपये निकाले थे। गांव जाते समय कस्बे में ही दो व्यक्तियों ने उन्हें बातों उलझाकर खुले रुपये मांगे, उन्होंने जेब से रुपयों के गड्डी निकाली तो आरोपी उसे छीनकर भाग गए। टीम ने फरीदाबाद के गांव छयासा निवासी शिवकुमार और राहुल को इगलास के अलीगढ़ रोड डबल नहर के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी में उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कार, दो चाकू, एक ट्रैक्टर का हुक और 40 हजार रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों सगे भाई हैं और गैंग बनाकर सक्रिय है। पूर्व में थाना दनकौर (गौतमबुद्ध नगर) में इन्हें गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया था। इनके खिलाफ हरियाणा के अलावा अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध में लूट, चोरी, ठगी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। शिव कुमार पर 19 और राहुल पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


लोगों बातों में लगाकर करते हैं छिनैती
आरोपी शिव कुमार ने बताया है कि वह और उसका भाई राहुल लोगों को अपने मीठे व्यवहार और बातों में लगाकर फंसाते हैं। इसके बाद छिनैती की घटना को अंजाम देते हैं। इनके व्यवहार से लोग भ्रमित हो जाते हैं। मौका पाते ही वह नकदी या जेवर लेकर कार में बैठकर फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें