कोरोना वायरसः जांच के नमूने लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
कंपोजिट मॉडल इंग्लिश स्कूल एलमपुर में विद्यालय आवंटन के लिए हो रही काउंसलिंग में दो शिक्षिकाएं कोरोना संक्रमित पाई गई। बृहस्पतिवार को 56 दिव्यांग व महिला शिक्षिकाओं की काउंसलिंग हुई, जबकि दोअनुपस्थित रहे।
एलमपुर में चार-तीन दिव्यांग महिला व पुरुष व 49 महिला शिक्षिकाओं की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग में देरी से पहुंचने के चलते एक महिला शिक्षिका व दिव्यांग कोटे से एक पुरुष की काउंसलिंग नहीं हो सकी। अब इनकी काउंसलिंग शुक्रवार व शनिवार को होगी। इससे पहले स्वास्थ्य टीम की ओर से की गई एंटीजन जांच में दो शिक्षिकाएं कोविड-19 संक्रमित पाई गईं। हालांकि, स्वास्थ्य टीम की देखरेख में शिक्षा विभाग ने कोविड-19 के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए दोनों संक्रमित शिक्षिकाओं की काउंसलिंग करा दी।
काउंसलिंग से पहले शिक्षिकाओं की थर्मल स्कैनिंग हुई। उन्हें गोले में लगी कुर्सी पर बिठाया गया। डायट के प्राचार्य डॉ. आईपीएस सोलंकी, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, परियोजना निदेशक सचिन की देखरेख में शिक्षिकाओं की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग की व्यवस्था वीके सिंह, दुष्यंत सिंह, सचिन दीक्षित, देवेश गुप्ता व कुलदीप चौधरी ने संभाली।