फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादा पुल पर ट्रक चालक से वसूली के आरोप में दो सिपाही निलंबित, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहली गेट थाने के दो सिपाहियों जोगेंद्र सिंह व सचिन देव को एसएसपी ने नादा पुल पर ट्रक चालक से वसूली करने के मामले में निलंबित कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। सिपाहियों का रिश्वत लेकर ट्रक को रवाना करने का वीडियो शनिवार को कई व्हाट्स एप ग्रुप पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन

वायरल वीडियो 22 सेकेंड का है। इसमें हेलमेट पहना एक सिपाही ट्रक चालक से पैसे लेते दिख रहा है। वहीं, दूसरा सिपाही बाइक पर पास ही खड़ा है। रिश्वत लेने के दौरान सिपाही फोन पर किसी से बात भी कर रहा था। नादा पुल पर पैसे लेकर उसने ट्रक चालक को रवाना कर दिया। इसी दौरान किसी ने यह वीडियो बना लिया। ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को कट्टी के लिए ले जाने की बात सामने आई है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि दोनों सिपाही देहली गेट थाने के हैं। इनमें हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह व सिपाही सचिन देव को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करा दी है।
टप्पल की सिमरौठी चौकी के दो दरोगा व दो सिपाही लाइन हाजिर
टप्पल थाने की सिमरौठी चौकी पर तैनात दो सिपाही व दो दरोगाओं को भी एसएसपी मुुनिराज जी ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया। इनके खिलाफ लगातार अपराध को संरक्षण देने और रिश्वतखोरी की शिकायत मिल रहीं थीं। एसएसपी के मुताबिक दरोगा शीलेंद्र सिंह व संजीव कुमार सहित सिपाही मनोज कुमार व लेखराज को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें