फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ कांड में तीसरा आरोपी शिवम गिरफ्तार, गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के थाना बन्नादवी क्षेत्र के आरटीओ गेट पर एजेंट रामकिशन की हत्या व भूपेंद्र पर जानलेवा हमले की वारदात को अंजाम देने वाले सात अपराधियों में से तीसरे आरोपी शिवम को पुलिस ने रविवार को बरौला बाईपास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। अब तक इस मामले में तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। चार अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

आरटीओ के एजेंट भूपेंद्र निवासी सिंधौली, गांधीपार्क का लुटेेरे दीपक टेढ़ा से 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। इस विवाद में दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 31 अक्तूबर को आरटीओ गेट पर भूपेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थीं। इसमें भूपेंद्र के पास खड़े रामकिशन की गोली लगने से मौत हो गई थी। भूपेंद्र के पैर में गोली लगी थी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी दीपक टेढ़ा को मुठभेड़ में दबोचकर व सुमित को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। रविवार को शिवम को भी दबोच लिया है।
मासूम से कुकर्म के आरोपित को भेजा जेल
महानगर के देहली गेट थाना क्षेत्र के एक पांच साल के मासूम के साथ बीते शुक्रवार की रात को कुकर्म की घिनौनी वारदात करने वाले आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर आशीष कुमार के मुताबिक आरोपी शिवा को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें