इस दौरान रात करीब नौ बजे पंकज की मामी अपने रिश्तेदार से देहली गेट से रुपये लेकर जा रही थी। उसके साथ पंकज के भाई आदि लोग भी थे। तभी बदमाशों का फोन तस्वीर महल पर बुलाने के लिए आया। इस दौरान चौराहे पर मौजूद पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने उनकी बातें सुन लीं और उनका माथा ठनक गया। उन्होंने महिला को रोककर पूरी बात सुनी और तत्काल एसएसपी व एसपी सिटी को फोन किया। साथ ही जिस नंबर से फोन आ रहा था, वह नंबर भी बताया। इसी बीच बदमाशों ने फिर फोन कर मीनाक्षी पुल के नीचे परिजनों को बुलाया। इस पर पूर्व मेयर व परिजन मीनाक्षी पुल के लिए चल लिए।
साथ ही पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लिया तो उनकी लोकेशन मीनाक्षी पुल के नीचे मिली। इस पर एसओजी, सिविल लाइंस व क्वार्सी पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर बदमाशों को घेर लिया। इस दौरान बदमाश स्कार्पियो के बजाय स्विफ्ट डिजायर कार में थे। वह पुलिस को देख भागने लगे। तभी आगे नाला निर्माण के कारण उनकी गाड़ी रुक गई और तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिए। एसपी सिटी अभिषेक के अनुसार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। उनका एक साथी भाग गया है। उसकी तलाश में भी टीम लगी हुई हैं। बदमाशों ने इससे पहले भी कोई वारदात न की हो, इस अंदेशे पर भी जांच चल रही है।
पूर्व मेयर ने किया ऐलान, पुलिस का करेंगी सम्मान
पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने इस मामले में पुलिस की तत्परता पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सूचना के महज 20 मिनट में लोकेशन ट्रैस कर ली और बदमाश घेर लिए गए। इसके लिए पुलिस का सम्मान किया जाएगा।