फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Road Accident: ट्रक ने मारी टक्कर, बेटी का जन्मदिन मनाने जा रहे पिता समेत दो की मौत

Sat, 21 Jun 2025 10:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बबलू बेटी का जन्मदिन मनाने अपने बहनोई संग बाइक से नोएडा से गांव जा रहे थे। बाइक बबलू चला रहा था। रात करीब ढाई बजे मडराक क्षेत्र में आगरा रोड स्थित स्टेडियम के पास हादसा हुआ। जिसमें बबलू की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बबलू कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा से बेटी का जन्मदिन मनाने अपने घर हाथरस जा रहे बाइक सवार बबलू व एक राहगीर की दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना 20 जून रात करीब ढाई बजे उस समय हुई, जब बाइक सवार अपने जीजा के साथ जा रहा था। मडराक क्षेत्र में आगरा रोड पर गलत दिशा में तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घायल जीजा का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरोली निवासी बबलू कुमार (34) नोएडा की एक कंपनी में गोंडा के मगधा निवासी बहनोई महेश कुमार संग काम करते थे। बबलू की दो बेटियों में से बड़ी दो वर्षीय राधिका का 21 जून को जन्मदिन था। बबलू बेटी का जन्मदिन मनाने अपने बहनोई संग बाइक से नोएडा से गांव जा रहे थे। 20 जून रात करीब 9 बजे वे नोएडा से चले। बाइक बबलू चला रहा था। रात करीब ढाई बजे मडराक क्षेत्र में आगरा रोड स्थित स्टेडियम के पास हादसा हुआ। इसमें जीजा-साला व एक राहगीर घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां बहनोई का उपचार किया जा रहा है। खबर पर हाथरस व गोंडा से दोनों के परिजन आ गए। सीओ वरुण सिंह के अनुसार राहगीर मंदबुद्धि का बताया गया है। उसकी पहचान नहीं हो सकी। वह वहीं घूमता रहता था। बबलू का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें