थाना बन्नादेवी क्षेत्र में सर्राफ से 35 लाख की लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने अदालत से 72 घंटे की रिमांड पर लिया है। इन बदमाशों को वारदात के बाद पुलिस ने नोएडा से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था ।रिमांड पर लेने के बाद बदमाशों ने पुलिस को अहम बात यह बताई है कि उनको वारदात के बाद भगाने में इलाके के दो लोगों ने सहायता की थी।
इसके अलावा पुलिस और गंभीरता से और गहराई से इनसे पूछताछ में जुटी हुई है। गत 11 सितंबर को बन्नादेवी क्षेत्र के खैर रोड पर स्थित सुंदर ज्वेलर्स के यहां से बदमाशों ने 35 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद 16 सितंबर को पुलिस ने बदमाशों को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया था। बदमाशों के पास से सिर्फ पांच लाख का माल बरामद हुआ था। शेष माल के बारे में कुछ भी पता नहीं लग सका था । अब पुलिस ने अदालत से इन बदमाश को 72 घंटे की रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि इलाके के 2 लोगों ने उन्हें वारदात के बाद भाग जाने में सहायता की थी। पुलिस की पूरी कोशिश है कि इन लोगों को भी वारदात के दायरे में शामिल किया जाए।
इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि पूछताछ शुरू हो गई है। कई अनसुलझे सवाल हैं, जिनके जवाब तलाशे जाएंगे।
बदमाश कह रहे हैं कि उनके पास सिर्फ पांच लाख का माल है। जबकि लूटा गया माल 35 लाख का था ।पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है क्या बकाया माल कहां और कब खपाया गया।