कोतवाली के गांव जामनका में दो पक्षों में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर मारपीट-पथराव हो गया। जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व गांव जामनका निवासी एक युवक ने फेसबुक पर अपना फोटो पोस्ट किया था। उसके फोटो पर कुछ युवकों ने टिप्पणी कर दी, जिसे लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट-पथराव हो गया। मारपीट में एक पक्ष से जीतू, राम व सीमा घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मुवीन खान, मुजमिल्ल व शाहरुख घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल प्रमोद मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जीतू व सीमा को गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। मामले में एक पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। कोतवाल प्रमोद मलिक का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
मारपीट में घायल युवक।- फोटो : CHANDAUS