फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: चिकित्सकीय परीक्षण कराने पहुंचे दो पक्ष भिड़े, अस्पताल में चले लात-घूंसे, नौ घायल, अभियोग पंजीकृत

Sun, 08 Sep 2024 10:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो पक्ष बाइक चोरी को लेकर आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, वहां से घायलों को अतरौली के सौ शैय्या युक्त संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पुलिसकर्मियों के साथ भेज दिए गए। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्ष अस्पताल में  फिर भिड़ गए। 
विज्ञापन
अतरौली के सौ शैय्या युक्त संयुक्त अस्पताल में दो पक्षों में मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अतरौली में बाइक चोरी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें नौ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में पुलिसकर्मियों के सामने दोनों पक्ष फिर भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चले। मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अतरौली के मोहल्ला घोसीपाड़ा में 7 सितंबर रात को दो पक्ष बाइक चोरी को लेकर आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। जिसमें से तीन गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेर रेफर कर दिए गए। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, वहां से घायलों को अतरौली के सौ शैय्या युक्त संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए पुलिसकर्मियों के साथ भेज दिए गए। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों पक्ष अस्पताल में  फिर भिड़ गए। अस्पताल में जमकर लात-घूंसे चले। उनके बीच-बचाव में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। अस्पताल में जमकर मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। चिकित्सकीय परीक्षण कराने साथ आए पुलिसकर्मियों ने थाने में मारपीट की जानकारी दी। थाने से और पुलिस अस्पताल पहुंची। कोतवाली प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

7 सितंबर को सजातीय दो पक्षों के मध्य मोटरसाइकिल के क्रय-विक्रय को लेकर हुई मारपीट में घायलों को उपचार हेतु अस्तपाल भेजा गया था, जहाँ पर पुनः उक्त दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। जिस पर कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई। मौके पर पूर्ण शांति है। - मो अकमल, सीओ, अतरौली 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें