कस्बा जवां में डॉ. रफीक द्वारा आदिल नर्सिंग होम नाम से दो अलग-अलग परिसरों में नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे थे। तीन दिन पहले इन्हीं में से नए परिसर में लाकर गैर जनपद की महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप डॉ. रफीक पर मढ़ा गया।
महिला कर्मचारी से दुष्कर्म के आरोप में फंसे डॉ. रफीक द्वारा जवां में दो परिसरों में संचालित आदिल नर्सिंग होम 28 मई को सील कर दिए गए। दोनों ही नर्सिंग होम बिना पंजीकरण चल रहे थे। पुलिस व स्वास्थ्य टीमों द्वारा यह संयुक्त कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
कस्बा जवां में डॉ. रफीक द्वारा आदिल नर्सिंग होम नाम से दो अलग-अलग परिसरों में नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे थे। तीन दिन पहले इन्हीं में से नए परिसर में लाकर गैर जनपद की महिला द्वारा दुष्कर्म का आरोप डॉ. रफीक पर मढ़ा गया। इसे लेकर पुलिस स्तर से स्वास्थ्य विभाग से दस्तावेज मांगे गए।
पता चला कि यह बिना पंजीकरण चल रहे हैं। साथ में इनके विषय में पूर्व में भी शिकायतें मिलती रही हैं। इसी आधार पर मंगलवार को एएसपी-सीओ तृतीय अमृत जैन, डिप्टी सीएमओ दिनेश खत्री की अगुवाई में संयुक्त टीम कस्बे में पहुंचीं और दोनों परिसरों में संचालित नर्सिंग होम सील कर दिए। इस दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।