फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो पक्षों में हुई मारपीट, चले लाठी-डंडे, एक दूसरे पर फेंके ईट-पत्थर, महिला घायल

Tue, 28 May 2024 05:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक महीने पहले संदीप और संजना सिंह किसी काम से हाथरस गए थे, वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में घायल संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
विजयगढ़ थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तीसा में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर लाठी-डंडे और बाद में ई- पत्थरों की बौछार हुई। जिसमें एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

विज्ञापन


एक महीने पहले संदीप पुत्र गंगा सिंह और संजना सिंह किसी काम से हाथरस गए थे, वहां से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में घायल संदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में 27 मई की रात्रि 10 बजे कहासुनी हो गई। 

एक पक्ष जीतू पुत्र मुलायम सिंह, समय सिंह पुत्र कंचन सिंह, बृजेश पुत्र सतीश, मुन्नालाल पुत्र महेश चंद्र और दूसरे पक्ष टिंकू पुत्र श्यामलाल, अभिषेक पुत्र कृपाल सिंह, कुसमा देवी पत्नी मूरत सिंह आपस में कहासुनी इतनी बढ़ी कि लाठी-डंडे निकल आए। दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। जिसमें कुसमा देवी घायल हो गई। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि जीतू ने धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला किया। वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर गईं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला कुसमा देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धारा 151 में कार्रवाई की। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें