शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 15.20 करोड़ रुपये की लागत से दो नए बिजलीघरों का निर्माण कराया जाएगा। कयामपुर और सहारनपुर सारसौल में 33 केवीए बिजलीघर बनाए जाएंगे।
इनके निर्माण से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का दबाव कम होने के साथ ही उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव के अनुसार, कयामपुर में बनने वाले बिजलीघर के निर्माण पर 6.70 करोड़ रुपये और सहारनपुर सारसौल में बिजलीघर बनाने पर 8.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन को यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजा गया है। जहां से बजट मिलने के बाद दोनों बिजलीघर का निर्माण शुरू कराया जाएगा। दोनों बिजलीघरों के बनने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।