फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में मिले दो नए संक्रमित, बुधवार को ही कोरोना मुक्त हुआ था जिला

Mon, 20 Apr 2020 06:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ में सैनिटाइज करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना मुक्त घोषित होने के बाद से राहत की सांस ले रहे जिला प्रशासन और जनपदवासियों के लिए सोमवार को बुरी खबर आई है। पुराने शहर के देहली गेट थाना क्षेत्र के उस्मानपाड़ा और अलहदादपुर नीवरी के दो लोगों को जेएन मेडिकल कॉलेज की जांच में कोरोना संक्रमित घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


दोपहर में यह खबर आते ही पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। आनन-फानन में इलाकों को हॉटस्पाट घोषित करते हुए एक किमी की सीमाओं को सील कर दिया गया। इनमें से उस्मानपाड़ा के अधेड़ व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक है और मेडिकल कॉलेज में उसका वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा है। 

वहीं अलहदादपुर के नीवरी का युवक दिल्ली की किसी जमात में शामिल होकर लौटा था। तभी से वह घर में होम क्वारंटीन था। अब जमाती युवक को हरदुआगंज के अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार को छेरत में क्वारंटीन कराया है। वहीं उस्मानपाड़ा के मरीज के परिजन गायब हो गए हैं। जिन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


देहली गेट क्षेत्र के उस्मानपाड़ा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति के विषय में बताया गया है कि उसे सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने इलाके में ही प्राइवेट इलाज चलाया और रविवार देर रात जब ज्यादा तबीयत बिगड़ी तो बिना किसी को सूचना दिए उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां एहतियातन हुई जांच में सोमवार दोपहर उसे कोरोना पॉजिटिव घोषित कर दिया गया। 

चूंकि इस मरीज के परिवार के स्तर से सूचना छिपाई गई थी। इसलिए जैसे ही उसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया तो परिवार वाले जेएन मेडिकल कॉलेज से गायब हो गए। इसके चलते देहली गेट थाने के एसआई हरेंद्र सिंह की ओर से मरीज सहित उसके 14 परिवार वालों के खिलाफ सूचना छिपाने, सक्रमण फैलाने, महामारी अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 

इधर, मरीज की हालत नाजुक होने पर उसे फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है। परिवार के सदस्यों के गायब होने के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह कोरोना संक्रमण कहां से लाया। इसके लिए मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री निकलवाई जा रही है।

दूसरा मामला इसी क्षेत्र में गोंडा रोड के स्थित अलहदादपुर नीवरी का है। यहां के एक 31 वर्षीय युवक के विषय में सूचना मिली थी कि वह 22 से 24 मार्च तक दिल्ली की किसी जमात में शामिल हुआ था। 1 अप्रैल को यह सूचना मिलने के बाद से युवक व उसका परिवार होम क्वारंटीन था। 

इसकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसमें कोई लक्षण भी नहीं थे। मगर एहतियातन इसका दूसरा कोरोना सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार दोपहर को ही पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद पुलिस व स्वास्थ्य टीम उसके घर पहुंच गई। 

युवक को हरदुआगंज सीएचसी के आइसोलेशन सेंटर में भरती कराया गया है। परिवार के दस सदस्यों को छेरत में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन सेंटर भेजकर क्वारंटीन करा दिया गया है।
 
विज्ञापन

जिले में सोमवार को दो मरीजों को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट जारी हुई है। इनमें से एक मरीज व उसके परिवार ने खुद के संक्रमण या किसी भी बीमारी की सूचना छिपाए रखी। जब वह मेडिकल कॉलेज जांच को गए तो वहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जानकारी आई है।

दूसरा मरीज पहले से क्वारंटीन था, मगर कोई लक्षण नहीं थे। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जिले के लिए दुखद सूचना है। फिलहाल दोनों मोहल्लों में सीमाएं सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।-चंद्रभूषण सिंह डीएम

यूपी एसटीएफ ने अप्रैल माह की शुरुआत में यूपी के 700 ऐसे जमातियों की सूची सर्विलांस की मदद से जारी की थी, जिसमें अलहदादपुर के युवक का नाम भी शामिल था। इस सूची व सर्विलांस लोकेशन के अनुसार यह दिल्ली की किसी जमात में 22 से 24 अप्रैल के बीच शामिल हुआ था। इस इनपुट के बाद से युवक व उसका परिवार होम क्वारंटीन था। मगर कोई लक्षण नहीं थे। अब जांच में कोरोना पॉजिटिव आने पर सीमाएं सील करने सहित अन्य सभी कार्रवाई की जा रही हैं।-एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें