गांव भकरौला में पिछले 20 दिनों से एक अज्ञात कीड़ा लगातार आतंक का कारण बना हुआ है। कीड़े के काटने से एक महिला की मौत भी हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ में मडराक क्षेत्र के गांव भकरौला में अज्ञात कीड़े की दहशत कम नहीं हो रही। 2 जुलाई को दो और महिलाओं को दिन में कीड़े ने काट लिया। बाद में गांव के ही झाड़-फूंक करने वाले ने दोनों का उपचार किया। अब गांव में स्वास्थ्य या नगर निगम की टीम भी निगरानी के लिए नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन
गांव भकरौला में पिछले 20 दिनों से एक अज्ञात कीड़ा लगातार आतंक का कारण बना हुआ है। कीड़े के काटने से एक महिला की मौत भी हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। 2 जुलाई को दोपहर में राजकुमारी उपाध्याय (30) पत्नी अरविंद व प्रेमवती (40) पत्नी शंकर लाल को अज्ञात कीड़े ने काट लिया। दोनों को आनन-फानन झाड़-फूंक करने वाले भगवान सिंह के पास ले जाया गया। दोनों को उपचार के बाद घर लाया गया।
राजकुमारी ने बताया कि वह दोपहर में किसी काम से छत पर गई हुई थी, तभी अचानक से कीड़े ने आकर हाथ पर काट लिया। इससे हाथ थोड़ी देर के लिए सुन्न हो गया। प्रेमवती का कहना है कि अज्ञात कीड़े ने उन्हें तीसरी बार काटा है। गांव में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम नहीं पहुंचने से लोग नाराज हैं। वहीं, लोगों का कहना है कि कीड़े से निजात पाने के लिए अब 4 जुलाई को फिर से हवन यज्ञ व रात में जाहरवीर मंदिर पर पूजा का आयोजन किया जाएगा।