फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
रसलगंज रेड जोन क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार पांव पसार रहा है। रविवार को शहर में दो नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से एक सासनी गेट के सराय सुल्तानी से 63 वर्षीय बुजुर्ग हैं और दूसरी कोतवाली के तुर्कमान गेट इलाके की 20 वर्षीय युवती है, जिन्हें कोरोना संक्रमित घोषित किया गया है। दोनों जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। इस तरह अब तक जिले में संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या 57 पहुंच गई है और तीन मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

डीएम वार रूम से जारी सूचना के अनुसार, सराय सुल्तानी के 63 वर्षीय बुजुर्ग व तुर्कमान गेट की 20 वर्षीय युवती जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए गई थी। उसी दौरान 8 मई को उनका नमूना जांच के लिए लिया गया था। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीजों के घर के एक किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर नगर निगम द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है। खास बात है कि सराय सुल्तानी में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला है। परिजनों एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लिया जा रहा है। मरीजों की हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, तुर्कमान गेट में वैसे तो यह पहला मामला है, मगर यह हॉटस्पॉट उस्मानपाड़ा के बेहद करीब है, इसलिए यहां अंदेशा है कि इलाके से ही संक्रमण पहुंचा होगा।
-कोरोना मीटर--
57 मरीज अब तक पाए गए शहर में संक्रमित
15 मरीज स्वस्थ होकर पहुंच गए हैं अपने घर
03 मरीजों की शहर में अब तक मौत हो चुकी
39 मरीज अभी विभिन्न अस्पतालों में भरती हैं
01 मरीज जयगंज की दिल्ली में पा रही उपचार
शहर के लिए यह दुखद खबर है। रविवार को दो नए पॉजिटिव केस सराय सुल्तानी व तुर्कमान गेट से सामने आए हैं। लोगों को लगातार आगाह किया जा रहा है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन का अक्षरश: पालन करें और शहर को कोरोना से बचाने में सहयोग करें। प्रशासन अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें