27 अप्रैल को आगरा से बुलंदशहर जाते समय रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोग पकड़े थे। जिन्हें शांतिभंग में पाबंद कर छोड़ा गया। टायर पंचर की दुकान के कर्मचारी को भी शांति भंग में पाबंद किया। दो करणी सेना नेताओं को शांतिभंग में पाबंद कर मुचलके पर छोड़ दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा-बुलंदशहर के इन दोनों करणी सेना नेताओं को मुकदमे में नोटिस देकर शांतिभंग में पाबंद किया गया। बाद में एसडीएम कोर्ट से निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
27 अप्रैल को आगरा से बुलंदशहर जाते समय सपा सांसद के काफिले पर हमला हुआ था। इसकी जिम्मेदारी करणी सेना ने ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच लोग पकड़े थे। जिन्हें बाद में शांतिभंग में पाबंद कर छोड़ा गया। इसके बाद उस टायर पंचर की दुकान के कर्मचारी को भी शांति भंग में पाबंद किया था, जिसकी दुकान से टायर फेंके गए थे।
अब 1 मई को करणी सेना भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह निवासी अमानुल्लापुर उर्फ मारहरा झाझर नोएडा व प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह निवासी अमरथाल ऊंचागांव स्याना बुलंदशहर को अरनिया बॉर्डर से पकड़ा। दोनों की पहचान सीसीटीवी की मदद से हुई। हमले के इस मुकदमे में लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व नेशनल हाईवे अधिनियम सहित तीन धाराएं बढ़ाई गई हैं। सीओ गभाना संजीव तोमर ने इसकी पुष्टि की है।