फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई माह का बेटा पटककर मार डाला

Tue, 05 Jul 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
हरदुआगंज इलाके के गांव शाहपुर में दंपति विवाद में शराब के आदि पति ने अवैध संबंधों के विरोध पर ढाई माह के बेटे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। इस दौरान विरोध में आई पत्नी को भी कमरे में बंधक बना लिया। बाद में शव को नहर किनारे दफन भी करने पहुंच गया। इस लोमहर्षक हत्याकांड पर गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में मायके पक्ष से बंधनमुक्त कराया। खबर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी पन्ना लाल के पांच पुत्रों में से सतीश चौथे नंबर का है और मजदूरी करता है। वह शराब पीने का भी आदि है। जिसकी शादी मडराक के  गांव रामनगर निवासी नीतू पुत्री गुलाब सिंह के साथ करीब एक साल पहले हुई थी। इसके बाद से दोनों में अक्सर झगड़ होने लगा। नीतू ने आरोप लगाया कि रविवार को भी शराब पीने और परिवार की दो महिलाओं से अवैध संबंध के विरोध को लेकर झगड़ा हुआ। अरोप है कि सतीश ने इसी दौरान अपने ढाई महीने के पुत्र क्रिश को पटक  दिया और अपनी पत्नी नीतू को कमरे में बंधक बनाकर बंद कर दिया। जब क्रिश बेहोश हो गया तो उसे लेकेर डॉक्टरों के पास लेकर भागा लेकिन डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया । अपने परिजनों के साथ मिलकर क्रिश के शव को नहर किनरे दफना दिया। इस घटना की जानकारी किसी पड़ोसी हुई तो उसने  नीतू के मायके में खबर दे दी। सोमवार को मायके वालो ने नीतू को बंधन मुक्त कराया । थानें में आकर  नीतू ने अपने पति सतीश सहित परिवार की दो महिलाओं को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपनी दोनों महिलाओं पर आरोप लगाया कि उनके सतीश साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के भेज दिया है और आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें