फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध की निपल चूसते हुए दो घंटे तक दूसरे गांव में भटकते रहे नौनिहाल

विज्ञापन
अपने पिता के साथ लापता दोनों बच्चे। - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर थाने के गांव लहरा निवासी दो और चार साल के दो नौनिहाल दूध की निपल लगाए हुए अपने गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दूसरे गांव नगला लाले पहुंच गए। दो घंटे तक नगला लाले की गलियों में दोनों नौनिहाल निपल चूसते हुए घूमते रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। लोगों के जरिए सूचना प्रसारित कराकर पुलिस ने दोनों नौनिहालों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

लहरा निवासी गगन पुत्र प्रवीण शर्मा और लखन पुत्र योगेंद्र शर्मा शनिवार की दोपहर अपने गांव से सांकरा वाली पक्की सड़क पर दूध की निपल चूसते हुए डेढ़ किलोमीटर दूर गांव नगला लाले पहुंच गए। इस दौरान सड़क पर तमाम वाहन गुजरे। गनीमत रही कि दोनों बच्चे सही सलामत रहे। नगला लाले की गलियों में घूमते हुए इन दोनों नौनिहालों के बारे में पहले तो लोगों ने समझा कि गांव के किसी व्यक्ति के रिश्तेदार के बच्चे होंगे।
लेकिन बहुत देर तक दोनों के गली में घूमने पर गांव में तय हो गया कि यह बाहरी नौनिहाल हैं तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों को थाने ले जाकर खाने की वस्तुएं दीं और परिवार के बारे में पूछा लेकिन वह कुछ बता नहीं सके। थाना प्रभारी अजब सिंह के अनुसार बाद में दोनों के परिवार का पता लगाकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें