ऊपरकोट कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये चोर व उनसे बरामद वाहन।
- फोटो : Amar Ujala
कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। बदमाशों ने कई वारदातों का भी खुलासा किया है।
शनिवार को ऊपरकोट स्थित कोतवाली में एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव और सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि नौ जून को मानिक चौक से होंडा एक्टिवा स्कूटी और 13 जून को भुजपुरा से चोरी गई मोटरसाइकिल पैशन प्रो के संबंध में संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज हुआ।
सीओ प्रथम राजकुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जावेद खां ने गश्त के दौरान गत रात्रि कमेला रोड से दो वाहन चोरों को दबोच लिया। इनसे चोरी किए गए वाहन बरामद हुए हैं।
यह हैं वाहन चोर
फैसल पुत्र जावेद रफी निवासी पुल कंजरान थाना कोतवाली
मो. फैज पुत्र नदीम अहमद, एडीए कालोनी, थाना देहली गेट
यह हुआ है बरामद
एक बाइक पैशन प्रो काला रंग, एक होंडा एक्टिवा लाल रंग, तीन होंडा एक्टिवा ग्रे रंग, एक होंडा एक्टिवा सफेद रंग, एक होंडा एक्टिवा काला रंग और चाबी का गुच्छा।