फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: नकाबपोशों ने जनसेवा केंद्र संचालक से 37 हजार लूटे, मुकदमा दर्ज, बदमाशों की तलाश में दो टीमें जुटीं

Tue, 02 Sep 2025 04:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

लूट की वारदात के बाद आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। बदमाशों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडला में स्थित जनसेवा केंद्र संचालक से दो मास्क पहने बदमाश ग्राहक बनकर कैश निकलवाने के बहाने तमंचा दिखाते हुए 37 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूटकर ले गए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पुलिस के होश उड़ गए। एसपी देहात समेत अन्य अधिकारियों ने माैके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद लुटेरों की तलाश में दो टीमें गठित की गई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के तेहरा गांव के संदीप शर्मा का कस्बा अंडला में बाबा रामदयाल जनसेवा केंद्र है। संदीप रोजाना की तरह सोमवार सुबह जनसेवा केंद्र खोलने पहुंचे। तभी दो व्यक्ति जो चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे पहुंचे। दोनों ने संदीप से कहा कि उन्हें खाते से 10 हजार रुपये का कैश निकालना है। इसी बीच संदीप कैश निकालने की प्रक्रिया शुरू करने लगे तभी बदमाश अपने असली रंग में आ गए। उन्होंने तमंचा दिखाते हुए संदीप के गल्ले में रखे 37 हजार रुपये निकालने के साथ ही उसका मोबाइल फोन भी झपट लिया फिर बाइक से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद मिनटों में ही बदमाश लूट की इस वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पीड़ित जनसेवा केंद्र संचालक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई । प्रभारी निरीक्षक के अलावा सीओ खैर वरूण कुमार सिंह आदि आ गए। इस बीच एसपी देहात अमृत जैन भी पहुंच गए। उन्होंने जनसेवा केंद्र संचालक से घटना की जानकारी ली।

लूट की वारदात के बाद आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। बदमाशों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।- अमृत जैन, एसपी देहात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें