फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दो लाख रुपये दिलाने वाले' फार्म बेचने, छापने वालों की तलाश शुरू

Fri, 17 Feb 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर बेटियों की शादी में दो-दो लाख रुपये दिलाने वाले फार्म छापने और बेचने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद ने कहा है कि जैसे ही ऐसे लोग तलाश में पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी कीमत पर जनता से फ्रॉड करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। फार्म को महिला एवं बाल विकास योजना शांति भवन नई दिल्ली भेजने के लिए रजिस्ट्री कराई जा रही है, लेकिन हकीकत में केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की ऐसी कोई योजना है ही नहीं। सांसद सतीश गौतम भी बुधवार को मुख्य डाकघर पहुंच कर इसकी सफाई दे चुके हैं। गौर हो कि गुजरे दस दिनों से इस योजना के तहत सभी मोहल्लों में हजारों फार्म बेच दिए गए हैं। 
विज्ञापन

अब तक जमा हो रहे हैं फर्जी योजना के फार्म
अलीगढ़। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी की शादी के लिए दो लाख रुपये देने संबंधी योजना के फर्जी फॉर्म जमा करने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को भी कई लोग फॉर्म जमा कराने के लिए डाकघर पहुंचे। डाककर्मियों ने शादी अनुदान की फर्जी योजना के फॉर्म जमा न होने की सूचना का नोटिस रजिस्ट्री काउंटर के ऊपर चस्पा कर दिया था, लेकिन दूरदराज से आए लोग फॉर्म जमा कराने में लगे हुए थे। गुरुवार दोपहर खैर के उपाध्याय मोहल्ला से आई बबीता ने बताया कि वह अपना और पड़ोस की दो सहेलियों के फॉर्म भी जमा कराने के र्लिए आइं हैं। जब 20 रुपये प्रति फॉर्म और दस रुपये का लिफाफा खरीद लिया है तो उसे बाक्स में डालने से क्यों पीछे रहें। योजना होगी तो दो लाख मिल जाएंगे, नहीं तो नहीं मिलेंगे। गोविंद नगर निवासी मोहित ने बताया कि उसे भी अपनी बहन का फॉर्म जमा कराना है, लेकिन डाक कर्मी रजिस्ट्री नहीं कर रहे। इसलिए वह लिफाफे में रख कर फार्म को जमा करा रहा है। आगरा रोड के मंदिर का नगला निवासी किशन सिंह ने बताया कि वह भी अपनी बहन के नाम से फॉर्म जमा कराने आया था। जब उसे पता चला कि ऐसी कोई योजना नहीं है तो उसने फार्म को फाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें