फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर में 10 करोड़ रुपये की लागत से दो किमी का फोरलेन मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर तहसील के अंडला में बसाए जा रहे डिफेंस कॉरिडोर में 10 करोड़ की लागत से दो किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग को मंजूरी मिल गई है। इस मार्ग के किनारे रक्षा संबंधी उपकरण बनाने की यूनिट स्थापित की जाएंगी। कॉरिडोर के बीच से यह मार्ग निकलेगा। यूपीडा ने इस पर काम शुरू करते हुए टेंडर जारी कर दिया है। जमीन का समतलीकरण पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन

यूपीडा ने अलीगढ़ प्रशासन की मदद से अंडला में 95 हेक्टेयर जमीन का अब तक अधिग्रहण कर लिया है। इसमें 45 हेक्टेयर जमीन सरकारी व 50 हेक्टेयर किसानों से ली गई है। पूरी जमीन को समतल किया जा चुका है। यूपीडा के सहायक अभियंता ने बताया कि 73 हेक्टेयर जमीन पर यूपीडा ने कब्जा ले लिया है। कॉरिडोर के बीच से एक फोरलेन मार्ग निकालने का भी रास्ता साफ हो गया है। करीब 10 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। टेंडर भी जारी कर दिया गया है। दो किमी लंबा यह मार्ग होगा। जल्द ही कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के चारों और बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराया जाएगा।
इधर, डिफेंस कॉरिडोर के यूपीडा द्वारा जिस जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है, उसकी नाप को लेकर किसानों ने नाराजगी जाहिर की है। किसानों की नाराजगी को देखते हुए एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह उनके पास पहुंचे और स्थिति साफ करते हुए उन्हें समझाया। इसके साथ ही किसानों की मांग पर आधा दर्जन लेखपालों की टीम को जांच में लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें