फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जलाली-पनैठी रोड पर बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

Tue, 19 Nov 2024 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अलहदादपुर के निकट रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। दोनों मृतक अलग-अलग बाइकों पर सवार थे।
विज्ञापन

बरला थाना क्षेत्र के गांव पहाड़ीपुर निवासी मनोज कुमार (26) पुत्र क्षेत्रपाल सिंह उर्फ नन्हे रविवार की रात अपने पड़ोसी सुमन कुमार पुत्र पन्नालाल के साथ बाइक से अलीगढ़ से गांव लौट रहे थे। वहीं गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी निवासी राहुल सैनी (23) पुत्र नाथूराम अपने साथी सक्षम उर्फ उदय कौशिक पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी बाबा कॉलोनी के साथ अपने दोस्त अंकित की रिश्तेदारी में होकर जलाली जा रहे थे।
गांव अलहदादपुर गांव के निकट ओवरटेकिंग के चक्कर में दोनों बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इससे चारों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने उन्हें सड़क से उठाकर किनारे लिटाया, साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसी बीच मनोज और राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सक्षम और सुमन कुमार काे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अतरौली सर्जना सिंह, एसएचओ विपिन कुमार और चौकी प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ का कहना है कि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें