फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास के फतेहपुर में डायरिया से दो की मौत

Sat, 30 Jul 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम फतेहपुर के दो बच्चों की मौत डायरिया से हो गई है। इन बच्चों को डायरिया से प्रभावित होने पर उपचार के लिए जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया था। ग्राम कारस के मजरा फतेहपुर में दो दिन पूर्व बबलू पुत्र रमेश व गुंजन पुत्र नेम सिंह को डायरिया हो गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर दोनों बच्चों को उपचार के लिये अलीगढ़ भेज दिया था। दोनों बच्चों की मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गयी।
वहीं गांव में कई घरों में डायरिया व वायरल बुखार से प्रभावित होकर बच्चे, बूढ़े व जवान बीमार हैं।

ग्राम फतेहपुर में बीमारों के उपचार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है जिससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैैं। वहीं ग्राम कारस में दर्जनों बच्चे वायरल से प्रभावित हैं किंतु इनकी खबर स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं ली जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

गांव में कई घरों में बच्चे उल्टी दस्त से परेशानी सूचना पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से टीम भेजी गयी। टीम द्वारा घरों में उपचार किया जा रहा है किंतु ग्रामीण संतुष्ट नहीं हैैं। कुछ सम्पन लोग अपने बच्चों को इलाज के लिये प्राइवेट अस्पतालों में ले गये हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को फतेहपुर में बीमारी से चार बच्चों की मौत की खबर पर उपजिलाधिकारी शिवकुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने डाक्टरों को उपचार के लिये व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें