तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने मैक्स में जोरदार टक्कर मार दी। जसमें मैक्स सवार दो शिक्षिका और एक ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सात महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी रोडवेज बस चालक फरार हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजें हैं। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस, मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, अकराबाद थाना क्षेत्र के रोहिणा सिंगापुर की घटना।
अलीगढ़ शहर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में जितनी भी सड़कें हैं ऐसी कोई सड़क नहीं बचती जिस पर रोज कोई दुर्घटना न हो। ऐसा ही एक मामला आज अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र में देखने को मिला। जब एक तेज रफ्तार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस मैक्स से जा भिड़ी। बस सवारियों को लेकर जा रही थी वहीं अलीगढ़ की पढ़ाने वाली शिक्षिकाएं अपने स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर के लिए मैक्स गाड़ी से बैठकर वापस जा रही थी।
उसी दौरान तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने शिक्षिकाओं से भरी मैक्स गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी रोडवेज बस की भीषण टक्कर के बाद मैक्स गाड़ी टूट कर चकनाचूर हो गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो शिक्षिका सहित ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात शिक्षिका जिंदगी और मौत के बीच गाड़ी के अंदर चकना चूर होने की वजह से फंस गई थी, जिनको काफी मशक्कत के बाद गाड़ी के अंदर से स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।