फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चौकीदार समेत दो की मौत

Mon, 08 Jun 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चौकीदार समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव जादोंपुर निवासी तेजपाल सिंह पुत्र जोरावर सिंह कोतवाली में चौकीदार थे। रविवार सुबह वह रात की ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। गांव बैमवीरपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकीदार की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।

उधर, पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव कलियानपुर खेड़ा निवासी मुकेश कुमार (35) पुत्र जाहरी कश्यप अपनी ससुराल मोती नगला कासगंज पत्नी को बुलाने गया था। रविवार दोपहर वह ससुराल से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


बाइक पर पत्नी सावित्री, बेटी दीप्ति और बेटा भी थे। गांव रायपुर खास के निकट इंटरलॉकिंग ईंटें लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की मौत पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें