अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र कृष्णापुरी मठिया में कमरे के अंदर सो रहे परिवार जनों के ऊपर भरभरा कर छत गिर गई। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई, जबकि बाप-बेटी घायल हो गए हैं। पिता पुत्री को घायल अवस्था में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
शहर के सासनी गेट क्षेत्र कृष्णापुरी मठिया की गली पर्वतराज निवासी 60 वर्षीय विमलेश शर्मा, पत्नी जगदीश प्रसाद शर्मा और बेटी ममता हर रोज की तरह कमरे के अंदर सो रहे थे। सोमवार तड़के अचानक भरभरा कर मकान की छत पर गिर गई, जिसमें तीनों दब गए।
आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मलबे को हटाना शुरू किया। मलबा हटाकर पिता पुत्री वृद्धा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। जगदीश प्रसाद शर्मा व बेटी ममता को जिला अस्पताल से मेडिकल रेफर कर दिया है।
इस दौरान पुलिस भी आ गई, मगर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने का अनुरोध किया, इस पर पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया। थाना प्रभारी जावेद खान ने बताया कि वर्षों पुराना मकान था, जिसमें यह दुर्घटना हुई है।