फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आंधी-बारिश से सिंहावली में दो मकान गिरे, छह लोग घायल

Fri, 12 Jun 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
छर्रा में आंधी से गिरे पेड़ व मकान। संवाद 
विज्ञापन
बुधवार की आधी रात को आई तेज आंधी और बारिश ने छर्रा क्षेत्र में काफी तबाही मचा दी। गांव सिहावली में दो मकान गिर गए। गांव निवासी साहब खान और उनका बेटा लियाकत, पुत्रवधू गुलफ्सा, पौत्र सूफियान व सैफरान दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन



गांव के ही इदरीस के मकान पर रखी टिन गिरने से लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराने के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कस्बा छर्रा में कई दुकानों की टिनशेड़ उड गईं। गांव भुडिया में मकान के ऊपर पेड़ गिरने से दरार आ गई।


छबीलपुर में मंदिर के ऊपर पेड़ गिर गया लेकिन नुकसान नहीं हुआ। भोजपुर में मकान पर पड़े छप्पर उड़ गए। नगला बादशाह में नवनिर्मित मकान की दीवार गिर गई और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित रहा।

छर्रा में आंधी से गिरे पेड़ व मकान। संवाद 

छर्रा में आंधी से गिरे पेड़ व मकान। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें